लेखनी कहानी -08-Jun-2022 क्या लिखूं
#नॉन स्टॉप प्रतियोगिता
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
रूप लिखूं श्रंगार लिखूं या, मानव का व्यवहार लिखू,
प्यार लिखूं व्यापार लिखूं, या दानव भ्रष्टाचार लिखूं,
गंगा की मीठी धार लिखूं,या सात समुंदर पार लिखूं,
पवित्र मिलन के संगम का, मधुर प्रेम संसार लिखूं,
क्या खोया है क्या पाया है, समस्त व्यथा का सार लिखूं,
भाव लिखूं अभाव लिखूं या, सुंदर सजीला ख्वाब लिखूं,
घर लिखूं परिवार लिखूं या, सरहद के उस पार लिखूं,
मातृभूमि पर मिटने वाले, सपूतों का उद्धार लिखूं,
धूप लिखूं ,छांव लिखूं या शहर लिखूं या गांव लिखूं,
महंगाई से बढ़ने वाला घटता बढ़ता भाव लिखूं
हो हर मुश्किल से छुटकारा, कुछ ऐसा समाधान लिखूं
हर व्यक्ति का पूरा होता, उसका सुंदर अरमान लिखूं,
मैं मान लिखूं सम्मान लिखूं, कुछ ऐसा मैं परिणाम लिखूं,
जीवन की इन राहों में, सबको मिलता सम्मान लिखूं
संगीता वर्मा ✍️✍️
Gunjan Kamal
17-Jul-2022 09:08 PM
बहुत खूब
Reply
Reyaan
09-Jun-2022 08:33 AM
बहुत खूब
Reply
Raziya bano
09-Jun-2022 06:06 AM
Waah
Reply